99 Views

रिपोर्ट- चौधरी अफसर

गाजियाबाद (अहम सत्ता) मसूरी: ऐतिहासिक महत्व का मसूरी कुशलया नाहल ढबारसी जेल मार्ग, जो कई ग्रामों को जोड़ता है, का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। फिलहाल, ग्राम मसूरी कन्या इंटर कॉलेज मसूरी खेल मैदान से होते हुए 350 मीटर लंबा और 7 मीटर चौड़ा मार्ग बन रहा है। इस मार्ग के 250 मीटर के हिस्से का निर्माण क्षेत्र पंचायत सदस्य मुंशी नजर मोहम्मद, नोशेर अली, सहीमुद्दीन खैराती, यामीन अफसर, मोहसिन, रिजवान, आरिफ, और मारूफ के अथक प्रयासों और ब्लॉक प्रमुख रजापुर राहुल चौधरी के सौजन्य से हो रहा है।

शेष 100 मीटर का निर्माण ग्राम प्रधान शहजाद चौधरी और ग्राम पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव पर किया जा रहा है। यह मार्ग क्षेत्र के निवासियों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह ग्रामीणों के आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस ऐतिहासिक परियोजना के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और ग्रामवासियों ने मिलकर प्रयास किया है, जो स्थानीय विकास और समृद्धि का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *