हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 किलो पनीर जब्त कर नष्ट करा दिया। अधिकारियों के अनुसार खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के चलते यह कार्रवाई की गई।
बिहार की राजधानी पटना में ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में मां-बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोलकाता में पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ लालबाजार पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकाला और सत्याग्रह किया। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सुभंकर सरकार और एआईसीसी प्रभारी प्रकाश जोशी शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक 100 साल पुराना मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सात सदस्य एसी कमरे में सो रहे थे। मलबे में दबने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
पटना के महावीर वात्सल्य अस्पताल में कथित मेडिकल लापरवाही का मामला सामने आया है। सीतामढ़ी की 20 वर्षीय युवती का इलाज के दौरान हाथ काटना पड़ा। परिवार ने अस्पताल और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
हमीरपुर के कुंडौर सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल में एक घायल की सांसें थमने लगीं। ऐसे में रिक्रूट कांस्टेबल आदर्श मिश्रा ने बिना देर किए सीपीआर देकर उसकी जान बचाने का प्रयास किया। उनके इस साहसिक और मानवीय कार्य की हर ओर सराहना हो रही है।
हरियाणा के सोनीपत से जुड़ी एक भावुक कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि एक कपड़ा व्यापारी ने अपनी तीनों बेटियों को पढ़ाया-लिखाया, लेकिन जीवन के अंतिम समय में उन्हें वृद्धाश्रम का सहारा लेना पड़ा। हालांकि, इस दावे की आधिकार
छात्रों से जुड़े मुद्दे को लेकर संसद में विपक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर जवाब देने की मांग की। विपक्ष का कहना है कि यह केवल विपक्ष नहीं, बल्कि पूरे देश की मांग है। सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों को ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के केंद्र बनाने पर जोर दिया गया। कहा गया कि विश्वविद्यालयों में विकसित तकनीक और शोध का लाभ सीधे समाज तक पहुंचना चाहिए।
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 किलो पनीर जब्त कर नष्ट करा दिया। अधिकारियों के अनुसार खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के चलते यह कार्रवाई की गई।
गाजियाबाद से भाजपा पार्षद संजय चौधरी व कार्यकर्ता लखनऊ में मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुँचे। केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया।
सोशल मीडिया पर अभिनेता आमिर खान की कथित तीसरी शादी को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं. हालांकि.इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.ऐसे में वायरल दावों को तथ्य मानने से पहले सत्यापन जरूरी है.
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more