Google Map के भरोसे सफर पड़ा भारी! हापुड़ में नाले में गिरी कार, एक घंटे तक अंदर फंसे रहे 4 लोग

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में Google Map के निर्देशों का पालन करते हुए एक कार नाले में जा गिरी। कार के दरवाजे लॉक हो जाने से चार लोग करीब एक घंटे तक अंदर फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला.