गाजियाबाद नगर निगम ने अपने सीमा विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले के 22 राजस्व ग्रामों के भू-चित्र (नक्शे) की सत्यापित प्रतियां मांगी हैं। यह कार्य मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में नगर निगम की सीमाओं को विस्तारित करने की प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है।
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त द्वारा जारी पत्रांक-1909/सम्पत्ति/2025-26 के अनुसार, इन ग्रामों के नक्शे गाजियाबाद कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार से मांगे गए हैं। इस कार्य के लिए लेखपाल श्री बनवारी लाल शर्मा को अधिकृत किया गया है जो सत्यापित नक्शे प्राप्त कर नगर निगम को सौंपेंगे।
प्रस्तावित गांवों की सूची में शामिल हैं:
मबीपुर, बसन्तपुर-सैबली, भीकनपुर, भोवापुर, मोरटी, अटीर, सादतनगर इकला, इनायतपुर, आरिफपुर, दीनानाथपुर पूठी, डाराना, मटियाला, स्सूलपुर सिकरोड, मौहिग्रीनपुर हिसाली, मौहम्मदपुर होदा, मुरादग्राम पुरसी, मोदीनगर, महीउद्वीपुर कनावनी, अफजलपुर, असालतपुर फरूखनगर, शाहपुर निज मोरटा आदि।
इनमें से अधिकतर गांव गाजियाबाद, मोदीनगर और लोनी तहसील के अंतर्गत आते हैं।
नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहरीकरण की प्रक्रिया को गति देना और विकास योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना है।
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही नक्शे प्राप्त होंगे, अगली कार्रवाई तेज़ी से की जाएगी।