1,558 Views

गाजियाबाद (अहम सत्ता) हैल्प एशियन फाउंडेशन संस्था द्वारा सदस्यों की नियुक्ति के लिए एक आयोजन किया गया। इस आयोजन में संस्था के मुख्य कार्यालय डासना पर नियुक्त किए गए सदस्यों के कार्यों और समाज सेवा में उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए पद नियुक्त किए गए।

चौधरी अफसर को हैल्प एशियन फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा, सैयद असलम, वसीम कुरैशी, शाहेमीर चौधरी, और शहजाद खान को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। प्रदेश प्रवक्ता बीडीसी संघ उत्तर प्रदेश मोहम्मद आरिफ को भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया, और क्षेत्रीय पंचायत सदस्य मास्टर जी रिजवान को भगत सिंह की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।

सभी सदस्यों ने मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष शकील अहमद को उनके कार्य को देखते हुए देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम के अंत में, राष्ट्रीय अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि संस्था भ्रष्टाचार के खिलाफ और देश में शिक्षा के प्रसार के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था के सदस्य इसी तरह से बढ़ते रहेंगे और जनहित में समर्पित होकर कार्य करते रहेंगे।

यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सदस्यों में नए जोश और उमंग का संचार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *