भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार से जुड़े कथित भूमि खरीद मामलों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री और उनके कई रिश्तेदारों ने उन क्षेत्रों में जमीन खरीदी है. जिन्हें भविष्य में सड़क निर्माण या कृषि भूमि से आवासीय एवं व्यावसायिक उपयोग के लिए विकसित किए जाने की योजना से जोड़ा जा रहा है.

रिपोर्ट में मुख्यमंत्री. उनकी पत्नी.पुत्र. बहू. भाई. बहन.भतीजे और अन्य रिश्तेदारों के नाम से विभिन्न स्थानों पर भूमि खरीद का उल्लेख किया गया है। विपक्षी दलों और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
हालांकि, इन दावों को लेकर सरकार या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यदि भविष्य की विकास योजनाओं से संबंधित जानकारी के आधार पर भूमि खरीद के आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सार्वजनिक हित और नैतिकता के प्रश्न खड़े कर सकता है.

दूसरी ओर. सत्तारूढ़ दल के समर्थकों का कहना है कि भूमि खरीद एक कानूनी प्रक्रिया है और केवल रिश्तेदारों के नाम पर जमीन होने से किसी प्रकार की अनियमितता सिद्ध नहीं होती। उनका तर्क है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों और दस्तावेजों की जांच आवश्यक है.
फिलहाल यह मामला राजनीतिक बहस का केंद्र बना हुआ है और आने वाले दिनों में इस पर और खुलासे तथा प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं.