मोहन यादव के समर्थन में उतरे समर्थक, बोले- "राजनीतिक कारणों से बनाया जा रहा निशाना"

Date: 2026-06-23
news-banner

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर हाल के दिनों में भूमि और संपत्ति से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री के समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनके बचाव में सामने आए हैं और आरोपों को राजनीतिक प्रेरित बता रहे हैं.

समर्थकों का कहना है कि मोहन यादव कोई नए कारोबारी नहीं हैं. बल्कि उनका परिवार लंबे समय से व्यापार और संपत्ति के क्षेत्र से जुड़ा रहा है.उनका दावा है कि मुख्यमंत्री ने चुनावी हलफनामों में समय-समय पर अपनी संपत्ति का पूरा विवरण सार्वजनिक किया है.

समर्थकों के अनुसार.वर्ष 2013.  2018 और 2023 के चुनावी हलफनामों में उनकी संपत्ति का उल्लेख किया गया था और संपत्ति में वृद्धि सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा रही है। उनका कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि की घोषित संपत्ति को लेकर सवाल उठाना अलग बात है, लेकिन बिना किसी जांच या निष्कर्ष के आरोप लगाना उचित नहीं है.

6a3a409e8dc351782202526.png

कुछ समर्थकों का यह भी तर्क है कि मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों की व्यक्तिगत संपत्तियों को सीधे मुख्यमंत्री से जोड़कर देखना सही नहीं होगा। उनका कहना है कि परिवार के अन्य सदस्यों की स्वतंत्र आर्थिक गतिविधियां और संपत्तियां हो सकती हैं.जिनका मूल्यांकन तथ्यों के आधार पर होना चाहिए.

वहीं विपक्षी दल इस मामले में अधिक पारदर्शिता और जांच की मांग कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि किसी भी विवाद पर अंतिम निष्कर्ष तथ्यों. दस्तावेजों और संबंधित एजेंसियों की जांच के बाद ही निकाला जाना चाहिए.

फिलहाल यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और आने वाले दिनों में इस पर और प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है.

Leave Your Comments