लखनऊ में ट्रैफिक जाम बना जनता की मुसीबत, महंगा पेट्रोल और प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी

Date: 2026-05-26
news-banner

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक जाम अब केवल असुविधा नहीं बल्कि आम जनता के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर घंटों लगने वाले जाम ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है.

1779781847_Screenshot_2026-05-26_131744.png

एक ओर पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दाम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जाम में फंसे वाहनों से ईंधन की अतिरिक्त खपत हो रही है। इससे आम आदमी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

ट्रैफिक जाम का असर केवल आर्थिक स्तर तक सीमित नहीं है। लंबे समय तक वाहनों के खड़े रहने से धुआं और प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है, जिससे पर्यावरण पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ते वाहन प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है.

1779781859_Screenshot_2026-05-26_131722.png

इसके अलावा घंटों जाम में फंसे रहने से लोगों में तनाव और मानसिक थकान भी बढ़ रही है। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, छात्र, मरीज और व्यापारी सभी इस समस्या से परेशान हैं। कई लोगों का कहना है कि ‘स्मार्ट सिटी’ के बड़े-बड़े दावों के बावजूद राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है.

सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोग व्यंग्य करते हुए कह रहे हैं — “खिसियाइए कि आप लखनऊ में हैं.

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने, अवैध अतिक्रमण हटाने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने की तत्काल जरूरत है। वहीं प्रशासन का दावा है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है.

Leave Your Comments