यूपी बना निवेश और उद्योग का नया हब, जेवर-यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में तेजी से बदल रही तस्वीर

Date: 2026-05-26
news-banner

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य को टूरिज्म, ट्रेड और निवेश के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। सरकार की ओर से कहा गया कि Yamuna Expressway Industrial Development Authority क्षेत्र और जेवर के आसपास तेजी से हो रहा विकास ‘नए भारत’ और ‘नए उत्तर प्रदेश’ की बदलती तस्वीर को दर्शाता है.

1779777888_WhatsApp_Image_2026-05-22_at_7.44.41_PM_(1).jpeg1779777900_WhatsApp_Image_2026-05-22_at_7.44.42_PM.jpeg

राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश करने वाले उद्यमियों को भूमि आवंटन पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर सरकार ने निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को प्रदेश में बेहतर औद्योगिक माहौल, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश अनुकूल नीतियों का भरोसा दिलाया.

1779777907_WhatsApp_Image_2026-05-22_at_7.44.42_PM_(1).jpeg1779777928_WhatsApp_Image_2026-05-22_at_7.44.44_PM.jpeg

सरकार का कहना है कि Noida International Airport और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र आने वाले समय में उत्तर भारत के सबसे बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब के रूप में उभरेंगे। यहां तेजी से विकसित हो रही सड़क, एयरपोर्ट और औद्योगिक परियोजनाएं बड़े पैमाने पर रोजगार और निवेश के अवसर पैदा करेंगी.

1779777941_WhatsApp_Image_2026-05-22_at_7.44.46_PM.jpeg1779777948_WhatsApp_Image_2026-05-22_at_7.44.50_PM.jpeg

कार्यक्रम में उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि उत्तर प्रदेश अब निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है और सरकार उद्योगों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में कानून व्यवस्था, कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के चलते बड़े निवेश लगातार आकर्षित हो रहे हैं.

सरकार ने सभी उद्यमियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके निवेश से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को देश की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

Leave Your Comments