99.2% अंक लाकर रूबी यादव ने बढ़ाया डासना का मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

Date: 2026-05-15
news-banner

गाजियाबाद। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में रघुनाथपुर कुड़ियागढ़ी-डासना क्षेत्र की मेधावी छात्रा रूबी यादव ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। रूबी की इस शानदार सफलता के बाद इलाके में खुशी का माहौल है और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

1778822619_WhatsApp_Image_2026-05-14_at_1.14.14_PM.jpeg

 

रूबी यादव की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लोग गर्व और प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और रूबी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

रूबी ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से क्षेत्र की छात्राओं और युवाओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

1778822340_WhatsApp_Image_2026-05-14_at_1.14.17_PM.jpeg

रूबी यादव के पिता क्षेत्र के सक्रिय सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता माने जाते हैं। बेटी की इस सफलता के बाद उन्हें भी लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रूबी ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे डासना और गाजियाबाद क्षेत्र को गौरवान्वित किया है.

1778822566_WhatsApp_Image_2026-05-14_at_1.14.16_PM.jpeg

 

क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने रूबी यादव की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी बेटियां समाज और देश का भविष्य हैं। लोगों का मानना है कि रूबी की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और अन्य छात्र-छात्राओं को भी मेहनत के लिए प्रेरित करे

Leave Your Comments