गाजियाबाद के कैला भट्टा क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कथित कोशिशों को लेकर समाजवादी पार्टी सक्रिय नजर आई। सोमवार को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद से मिला और शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की.
.jpeg)
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने किया। सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ बाहरी शरारती तत्व क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच नफरत फैलाने और माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं.
सपा नेताओं ने कहा कि गाजियाबाद हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की मिसाल रहा है। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शहर की सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और क्षेत्र में शांति बनी रहे.