SDGI Global University में प्रथम दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्रों को मिला सम्मान

Date: 2026-05-13
news-banner

SDGI Global University का पहला दीक्षांत समारोह मंगलवार को बेहद भव्य और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। पूरे विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला। पारंपरिक अकादमिक परिधान में सजे छात्र-छात्राओं के चेहरों पर सफलता की चमक साफ दिखाई दे रही थी.

1778651928_WhatsApp_Image_2026-05-12_at_7.14.56_PM.jpeg

 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में Vijay Kumar Singh उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में K. K. Aggarwal शामिल हुए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महेन्द्र अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति नितिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अखिल अग्रवाल, बोर्ड सदस्य राजीव अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति (प्रशासन) पीयूष श्रीवास्तव, प्रति-कुलाधिपति (शैक्षणिक) विमल कुमार शर्मा, कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रसेनजीत कुमार, कुलसचिव डॉ. राजीव रतन समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे.

 

कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षणिक शोभायात्रा, दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गीत के साथ हुई। मंच पर मौजूद अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रसेनजीत कुमार ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और विद्यार्थियों की सफलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, रिसर्च और नवाचार के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कुलाधिपति महेन्द्र अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिग्री केवल एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि संघर्ष, मेहनत और सपनों की जीत का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

1778651955_WhatsApp_Image_2026-05-12_at_7.14.54_PM.jpeg

 

मुख्य अतिथि जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल करियर बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की ताकत भी है। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) के. के. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को लगातार सीखते रहने और बदलती दुनिया के साथ खुद को तैयार रखने की सलाह दी.

 

समारोह का सबसे भावुक और खास पल उस समय देखने को मिला जब मेधावी विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। छात्रों के नाम पुकारे जाने पर पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। इसके बाद विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

दीक्षांत समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे अपने ज्ञान और शिक्षा का उपयोग समाज और देश की प्रगति के लिए करेंगे। कार्यक्रम में सुश्री मृणालिनी सिंह और सी.ए. प्रदीप सुरिंद्र साहनी को समाज में उनके विशेष योगदान के लिए मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

अंत में कुलसचिव डॉ. राजीव रतन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों, दोस्तों और परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाकर इस खास दिन को यादगार बनाया.

1778651997_WhatsApp_Image_2026-05-12_at_7.14.55_PM.jpeg

 

Leave Your Comments