मेरठ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. जहां एक मासूम बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टर पर कथित लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का दावा है कि बच्चे की हालत गंभीर होने पर उन्होंने डॉक्टर को बार-बार बुलाने की गुहार लगाई. लेकिन डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे.
परिजनों के अनुसार, करीब दो घंटे तक इलाज का इंतजार करने के बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि यदि डॉक्टर समय पर पहुंचकर इलाज शुरू कर देते, तो शायद उनके बेटे की जान बचाई जा सकती थी.
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

फिलहाल, अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है। डॉक्टर या अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इलाज में वास्तव में लापरवाही हुई थी या नहीं.
यदि जांच में किसी प्रकार की चिकित्सीय लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित नियमों के तहत जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.यह घटना एक बार फिर सरकारी और निजी अस्पतालों में समय पर उपचार. आपातकालीन सेवाओं और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.