मेरठ में कोचिंग सेंटर की सीलिंग के दौरान अंदर फंसा गार्ड, आवाज सुनते ही MDA टीम ने सुरक्षित निकाला

Date: 2026-07-01
news-banner

मेरठ (उत्तर प्रदेश): मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) द्वारा शहर में अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे सीलिंग अभियान के दौरान एक अप्रत्याशित घटना सामने आई। एक कोचिंग सेंटर को सील किए जाने के बाद पता चला कि भवन के अंदर एक गार्ड मौजूद था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार.कोचिंग सेंटर के संचालक ने सीलिंग के दौरान अधिकारियों को बताया था कि भवन के अंदर गार्ड मौजूद है.हालांकि.सीलिंग की कार्रवाई जारी रही। बाद में जब भवन के भीतर से आवाजें सुनाई दीं. तब अधिकारियों ने तुरंत स्थिति का संज्ञान लिया.

बताया जा रहा है कि अंदर फंसे गार्ड की पहचान हरेंद्र के रूप में हुई। उसकी आवाज सुनने के बाद MDA की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गार्ड के सुरक्षित बाहर आने के बाद राहत की सांस ली गई.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गार्ड भवन के अंदर कैसे रह गया और सीलिंग प्रक्रिया के दौरान उसकी मौजूदगी की पूरी तरह पुष्टि क्यों नहीं हो सकी.प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रहा है.

मेरठ विकास प्राधिकरण इन दिनों शहर में नियमों के विपरीत संचालित इमारतों और संस्थानों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सीलिंग से पहले भवन की पूरी तरह जांच सुनिश्चित की जाएगी.

Leave Your Comments