जयपुर में पैरामेडिकल परीक्षा में नकल गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस छापे में कॉलेज संचालक समेत 4 गिरफ्तार; परीक्षा रद्द

Date: 2026-07-01
news-banner

जयपुर (राजस्थान): राजस्थान की राजधानी जयपुर में पैरामेडिकल बैक परीक्षा से पहले कथित नकल गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार.कुछ लोगों द्वारा छात्रों से पैसे लेकर परीक्षा में नकल कराने और उन्हें पास कराने की तैयारी की जा रही थी.

पुलिस ने परीक्षा शुरू होने से पहले सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कॉलेज संचालक रामकृष्ण मंडीवाल, देवकृष्ण, एचओडी कृष्ण कुमार और लेक्चरर शंकरलाल जाट को गिरफ्तार किया. पुलिस का आरोप है कि करीब 45 छात्रों से पैसे लेकर परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग कराने की योजना बनाई गई थी.

6a44ce4d065e91782894157.png

घटना के सामने आने के बाद संबंधित परीक्षा को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया। परीक्षा रद्द होने से अन्य छात्रों में नाराजगी फैल गई और कुछ छात्रों ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ की.

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कथित नकल गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा कितने छात्रों से पैसे लिए गए थे. जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की जा रही है.

शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Leave Your Comments