गाजियाबाद में किराये के कमरे से युवक-युवती को पुलिस के हवाले किया गया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Date: 2026-07-01
news-banner

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश): गाजियाबाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक संगठन के कुछ कार्यकर्ता किराये के कमरे में रह रहे एक युवक और युवती के पास पहुंचे और बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया.

6a44c3ae31c7c1782891438.png

वायरल दावों के अनुसार. युवक की पहचान शाहिद अंसारी और युवती की पहचान खुशबू के रूप में बताई जा रही है. यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों आपसी सहमति से विवाह की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

6a44c3cb4e3291782891467.png

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरी कार्रवाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया. जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया.

फिलहाल पुलिस ने दोनों को अपने संरक्षण में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान.उनकी उम्र. सहमति और अन्य कानूनी पहलुओं की जांच की जाएगी.पुलिस की आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

6a44c3de63d3a1782891486.png

यदि दोनों वयस्क हैं और अपनी स्वतंत्र इच्छा से साथ रह रहे हैं या विवाह करना चाहते हैं.तो इस संबंध में लागू कानूनों के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं. यदि किसी प्रकार की शिकायत या अपराध के साक्ष्य सामने आते हैं, तो पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी.

Leave Your Comments