CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का नागपुर में बड़ा बयान, बोले- हमले से नहीं दबेगी युवाओं की आवाज़, धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा

Date: 2026-06-16
news-banner

Nagpur News: हमले के बाद नागपुर पहुंचे अभिजीत दीपके, बोले- आंदोलन नहीं रुकेगा

नागपुर. CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने नागपुर पहुंचकर अपने ऊपर हुए कथित हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह हमला उन्हें और उनके साथ जुड़े युवाओं को डराने तथा असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की एक कोशिश है.लेकिन इससे आंदोलन कमजोर नहीं होगा. 

6a30ddf8b43701781587448.png

अभिजीत दीपके ने कहा कि देशभर के लाखों युवा शिक्षा व्यवस्था. भर्ती प्रक्रियाओं और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में उनकी आवाज को दबाने के लिए हिंसा और डर का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन यह प्रयास पूरी तरह विफल रहेगा.

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा. हम अपने मुद्दों पर डटे रहेंगे। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारा आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि व्यवस्था में सुधार के लिए है। जब तक जवाबदेही तय नहीं होती. हमारी मांग जारी रहेगी.

दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े गंभीर सवालों पर सरकार को जवाब देना होगा.

इस दौरान उनके समर्थकों ने भी प्रदर्शन कर युवाओं के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग उठाई। नागपुर में हुई बैठक के दौरान कई छात्र संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन को समर्थन देने की बात कही.

अभिजीत दीपके ने कहा कि किसी भी तरह की धमकी.  हमला या दबाव उनके संकल्प को कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने युवाओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की.

Leave Your Comments