कांवड़ यात्रा मार्ग पर ACP प्रियाश्री पाल का सख्त निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर चेतावनी; सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Date: 2026-08-07
news-banner

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारु एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में 06 अगस्त 2026 को एसीपी वेव सिटी श्रीमती प्रियाश्री पाल ने तिमोही पुलिया से डासना मंदिर एवं सद्भावना कट तक कांवड़ यात्रा मार्ग का व्यापक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसीपी ने यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी का गहनता से निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, श्रद्धालु कांवड़ियों की आवाजाही, संवेदनशील स्थानों की निगरानी तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसीपी प्रियाश्री पाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को भी सुचारु बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, आमजन से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

Leave Your Comments