आगरा में सनसनी: पत्नी ने पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई

Date: 2026-07-04
news-banner

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार. एक महिला पर अपने पति की हत्या कर उसके शव को घर के बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफनाने का आरोप है. मामले का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

प्रारंभिक पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी महिला रूबी ने कथित तौर पर अपने पति सुरेंद्र कुमार शर्मा की हत्या की। आरोप है कि घटना के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए बाथरूम में गड्ढा खोदा. शव को उसमें दबा दिया और फिर उस स्थान पर प्लास्टर कराकर टाइल्स लगवा दीं.ताकि किसी को शक न हो.

इतना ही नहीं. पुलिस के अनुसार महिला ने बाद में थाने जाकर अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई. जिससे मामला सामान्य गुमशुदगी का प्रतीत हो.

जांच के दौरान पुलिस को मिली एक महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर घर के बाथरूम की खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान वहां से शव बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर लिया.

फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह.घटना का समय और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका रही या नहीं, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave Your Comments