अकोला (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के अकोला जिले से सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रिहायशी इलाके की सड़क पर करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार.दुर्घटना इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही बच्चा सड़क पर दूर जाकर गिर पड़ा.घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे की मदद कर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार वाहन चलाने के खतरे पर बहस छेड़ दी है.लोग सड़क सुरक्षा नियमों के सख्ती से पालन कराने और लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

फिलहाल इस मामले में घायल बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति और बाइक सवार के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. यदि वीडियो वास्तविक घटना का है.तो पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी.
अहम सत्ता इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता.आधिकारिक जानकारी उपलब्ध होने पर खबर को अपडेट किया जाएगा.