नशीले पदार्थों के कारोबार पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, अमित शाह ने NCORD की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक में दिए सख्त निर्देश

Date: 2026-06-27
news-banner

नई दिल्ली। देशभर में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ केंद्र सरकार ने अपनी मुहिम को और तेज करने का फैसला किया है.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नारको-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए ड्रग्स के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने पर जोर दिया.

बैठक में विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों.राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों और सुरक्षा संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान देश में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने. अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर कार्रवाई तेज करने तथा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के "ड्रग्स मुक्त भारत" के संकल्प को साकार करने के लिए सभी एजेंसियों को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने निर्देश दिए कि ड्रग्स सिंडिकेट.तस्करी के नेटवर्क.वित्तीय स्रोतों और संगठित अपराध से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाए.

बैठक में सीमा क्षेत्रों. समुद्री मार्गों और डिजिटल माध्यमों से होने वाली ड्रग्स तस्करी पर भी विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों को आधुनिक तकनीक.खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और संयुक्त अभियानों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए.

केंद्र सरकार का मानना है कि राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के बेहतर तालमेल से ड्रग्स तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है. आने वाले समय में ड्रग्स माफिया के खिलाफ अभियान और तेज होने की संभावना है.

Leave Your Comments