भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी गेंदबाजी नहीं बल्कि सोशल मीडिया से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा है। अर्शदीप ने हाल ही में बताया कि उनकी सबसे पसंदीदा रील उनकी खुद की नहीं. बल्कि हार्दिक पंड्या और विराट कोहली से जुड़ी एक खास रील है.
अर्शदीप सिंह ने बताया कि इस वायरल रील का आइडिया उन्होंने खुद दिया था। उनके अनुसार, टी-20 विश्व कप से पहले हार्दिक पंड्या पूरे आत्मविश्वास में नजर आ रहे थे और उसी दौरान इस रील को तैयार किया गया था.

हालांकि.रील पोस्ट होने के बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हुई. अर्शदीप के मुताबिक.उस ट्रोलिंग ने हार्दिक पंड्या को और अधिक प्रेरित किया और टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया.
उन्होंने आगे बताया कि बाद में हुए मुकाबले में विराट कोहली ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसे क्रिकेट प्रेमी आज भी याद करते हैं. विराट की शानदार पारी ने मैच का रुख बदल दिया और भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई.
अर्शदीप ने हंसते हुए कहा कि मैच के बाद वह उस रील को दोबारा पोस्ट करना चाहते थे.लेकिन विराट कोहली ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर ऐसा हो जाता तो पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसकों की प्रतिक्रिया देखने लायक होती.
यही वजह है कि हार्दिक पंड्या और विराट कोहली वाली वह रील आज भी अर्शदीप सिंह की सबसे पसंदीदा रील बनी हुई है। इस खुलासे के बाद क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर इस किस्से को खूब पसंद कर रहे हैं.