बदायूं जिला अस्पताल में शर्मनाक घटना, महिला के शव से कुंडल निकालने का आरोपी सफाईकर्मी हिरासत में

Date: 2026-06-18
news-banner

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है। अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में एक महिला के शव से कान के कुंडल निकालने का आरोप एक सफाईकर्मी पर लगा है। घटना के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

6a33916dd140e1781764461.png

जानकारी के अनुसार, महिला का शव अस्पताल की इमरजेंसी में रखा गया था। इसी दौरान आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कार्य में तैनात वीरू नामक कर्मचारी पर शव के कानों से कुंडल निकालने का आरोप लगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और अन्य लोगों में नाराजगी फैल गई.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी वीरू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है.

अस्पताल प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना ने अस्पतालों में शवों की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Leave Your Comments