बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला को उसके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि मामले में नामजद दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है.
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है। सचिन और उसकी पत्नी रचना की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 8 और 10 वर्ष बताई जा रही है.
जांच एजेंसियों का दावा है कि घटना वाली रात महिला ने कथित तौर पर अपने पति को खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया. जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद प्रेमी सोनू के साथ मिलकर हत्या किए जाने का आरोप है। हालांकि मामले की अंतिम सच्चाई अदालत में प्रस्तुत साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, दूसरे आरोपी सोनू की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.
मामले की निगरानी कर रहीं एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जांच कर रही है तथा जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है.
इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.