बहराइच में बड़ा आरोप: मृत बच्चे को 6 घंटे वेंटिलेटर पर रखकर इलाज दिखाने और बिल वसूलने का दावा, अस्पताल जांच के घेरे में

Date: 2026-06-02
news-banner

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल पर मृत बच्चे के इलाज और बिलिंग को लेकर बड़े आरोप लगाए गए हैं। यह मामला शहर के बीचों-बीच स्थित रैंबो हॉस्पिटल का बताया जा रहा है.

1780383936_Screenshot_2026-06-02_000003.png

पीड़ित राजकुमार नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उनका बच्चा दोपहर के समय ही दम तोड़ चुका था, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उसे जीवित बताते हुए लगभग 6 घंटे तक वेंटिलेटर पर रखा। इस दौरान परिवार से लगातार वेंटिलेटर और इलाज के नाम पर शुल्क वसूला जाता रहा.

1780383943_Screenshot_2026-06-02_000023.png

परिजनों का कहना है कि उन्हें काफी देर बाद बच्चे की वास्तविक स्थिति के बारे में बताया गया, जिसके बाद परिवार में गहरा आक्रोश फैल गया। इस घटना को लेकर लोगों ने अस्पताल की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

पीड़ित परिवार ने स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आरोप सही साबित होते हैं तो यह स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

फिलहाल मामला चर्चा में है और प्रशासनिक जांच की संभावना जताई जा रही है.

1780383956_Screenshot_2026-06-02_000047.png

Leave Your Comments