बकरीद को लेकर डासना में सफाई और बिजली व्यवस्था पर जोर, सभासद ने प्रशासन से तत्काल बैठक की मांग की

Date: 2026-05-21
news-banner

गाजियाबाद जनपद की नगर पंचायत डासना में आगामी बकरीद पर्व को लेकर तैयारियों की मांग तेज हो गई है। वार्ड संख्या 15 के सभासद वसीम राजा ने नगर पंचायत प्रशासन को पत्र लिखकर त्योहार से पहले सफाई व्यवस्था और बिजली आपूर्ति को लेकर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता जताई है.

 

पत्र में कहा गया है कि बकरीद के अवसर पर बड़े स्तर पर कुर्बानी होती है, जिसके चलते अवशेषों के निस्तारण के लिए पहले से ही उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। इसमें खड्डों की व्यवस्था, सफाई वाहनों की तैनाती और ब्लीचिंग पाउडर व चूने का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने की मांग की गई है। साथ ही प्रत्येक वार्ड में विशेष सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने पर भी जोर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की गंदगी या स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न न हो.

 

इसके अलावा सभासद ने बिजली व्यवस्था को लेकर भी चिंता व्यक्त की है। भीषण गर्मी और लगातार ट्रांसफार्मर फॉल्ट की स्थिति को देखते हुए उन्होंने बकरीद के दौरान 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही SDO स्तर पर एक विशेष बैठक आयोजित कर अतिरिक्त लाइनमैन की तैनाती और आपात मरम्मत व्यवस्था तैयार करने का सुझाव दिया गया है.

1779354162_WhatsApp_Image_2026-05-21_at_2.01.42_PM.jpeg

वसीम राजा ने कहा कि जनता ने जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी है, ऐसे में त्योहारों पर किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से तीन दिन के भीतर बैठक कर सभी तैयारियां पूरी करने की अपील की है.

 

यह मामला अब नगर पंचायत डासना में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों पर सभी की नजरें टिकी हैं.

Leave Your Comments