बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया.राजाजीनगर के राम मंदिर रोड पर चलती बाइक पर अचानक पेड़ की सूखी और भारी डाल गिर गई. जिससे बाइक सवार 52 वर्षीय सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार. सतीश अपनी बाइक से सामान्य गति से सड़क पर जा रहे थे.इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक पुराने पेड़ की सूखी डाल अचानक टूटकर सीधे उनके ऊपर गिर गई। हादसे के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए उन्हें कोमा में होने की पुष्टि की. चिकित्सकों की एक टीम लगातार उनका इलाज कर रही है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.उनका कहना है कि इलाके में कई पेड़ों की सूखी शाखाएं लंबे समय से खतरनाक स्थिति में लटकी हुई हैं. लेकिन समय रहते उनकी छंटाई नहीं की जाती.

इस हादसे का CCTV वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने प्रशासन से शहर के पुराने और जर्जर पेड़ों की तत्काल जांच कराने तथा सूखी शाखाओं को हटाने की मांग की है। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा उपायों को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाने की बात कही है.