भाकियू (देशहित) का संगठन विस्तार: मेरठ में युवाओं को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

Date: 2026-06-13
news-banner

भारतीय किसान यूनियन (देशहित) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मेरठ जिला युवा कार्यकारिणी का विस्तार किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत चौधरी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी दिलशाद चौधरी के नेतृत्व में ग्राम असौड़ा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कई युवा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी दिलशाद चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए संगठन की विचारधारा और किसानों के हितों के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (देशहित) किसानों. मजदूरों और आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और युवाओं की भागीदारी संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेगी.

Leave Your Comments