गोपालगंज/नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) ने अपने संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिहार के गोपालगंज निवासी अमरेश शाही को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष (बिहार) नियुक्त किया है। यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द चौधरी की संस्तुति पर जारी किया गया।
जारी मनोनयन पत्र के अनुसार.अमरेश शाही की कर्मठता. ईमानदारी. दूरदर्शिता और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में बिहार में किसान और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को नई मजबूती मिलेगी.

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) का उद्देश्य किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा करना तथा उनकी समस्याओं को प्रशासन और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना है. उन्होंने कहा कि संगठन गांव-गांव तक अपनी विचारधारा और सेवा भावना पहुंचाने के लिए लगातार विस्तार कर रहा है.
राष्ट्रीय महासचिव अजयपाल प्रमुख और राष्ट्रीय प्रवक्ता कुंवर अय्युब अली ने अमरेश शाही को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा.

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका संकल्प "किसान खुशहाल तो देश खुशहाल" है.इसी उद्देश्य के साथ भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) किसानों.खेत मजदूरों और ग्रामीण समाज के हितों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा.

अमरेश शाही की नियुक्ति को बिहार में संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संगठन को उम्मीद है कि इससे प्रदेश में सदस्यता अभियान को भी गति मिलेगी और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा.