गाजियाबाद: संजय नगर में ‘ब्राह्मण जनकल्याण समिति’ का गठन, शिवेंद्र अवस्थी सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

Date: 2026-07-21
news-banner

गाजियाबाद। संजय नगर स्थित शिव मंदिर परिसर, भगवान परशुराम मंदिर (ए-ब्लॉक) में रविवार, 19 जुलाई को ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उमाकांत शर्मा ने की। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने सर्वसम्मति से समाज सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से "ब्राह्मण जनकल्याण समिति" के गठन की घोषणा की।

6a5f0aef2b4de1784613615.jpeg

बैठक में समिति के संस्थापक के रूप में अनिल कुमार कौशिक को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अमर दत्त शर्मा को मार्गदर्शक तथा आर.एस. शर्मा, उमाकांत शर्मा और बृजमोहन शर्मा को संरक्षक मनोनीत किया गया। सभा में उपस्थित सभी वरिष्ठ सदस्यों ने सर्वसम्मति से शिवेंद्र अवस्थी को समिति का अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनका फूलमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दी गईं।

6a5f0af8df7291784613624.jpeg

बैठक में समिति के उद्देश्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने निर्णय लिया कि समिति आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण परिवारों की गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग, गरीब परिवारों के उत्थान, विधवा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष शिवेंद्र अवस्थी ने सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करते हुए सभी को साथ लेकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

6a5f0b0b1d2a71784613643.jpeg

बैठक में अनिल कुमार कौशिक, अमर दत्त शर्मा, आर.एस. शर्मा, उमाकांत शर्मा, बृजमोहन शर्मा, महेंद्र प्रसाद शर्मा, परमेंद्र त्रिपाठी, कपिल वशिष्ठ (पूर्व पार्षद), सचिन शर्मा, योगेश शर्मा, रघुराज शर्मा पाराशर, विष्णु शर्मा, सुखवंत लाल शर्मा, संजय शर्मा, संजीव शर्मा, राहुल गोस्वामी, जे.पी. शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, पंकज शर्मा, आकाश तोमर, शिवम शर्मा, अमित शर्मा, आलोक शर्मा, अभिषेक शर्मा, हिमांशु शर्मा, राजेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, डॉ. गौरव कौशिक, गजेंद्र शर्मा, ब्रह्मकुमार दीक्षित, हरिओम शर्मा, रुपेश शर्मा, सौरभ दीक्षित, राधेश्याम शर्मा, विनीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

6a5f0b13b0f651784613651.jpeg

सभा के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने "ब्राह्मण जनकल्याण समिति" के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज सेवा के संकल्प को दोहराया।

Leave Your Comments