बुलंदशहर में फौजी-पुलिसकर्मी विवाद ने लिया नया मोड़, पत्नी ने वीडियो जारी कर पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

Date: 2026-07-03
news-banner

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक फौजी और यूपी पुलिस के सिपाही के बीच विवाद का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। पहले जहां फौजी ने पुलिसकर्मी पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था.वहीं अब फौजी की पत्नी ने वीडियो जारी कर पूरे मामले पर अपना पक्ष सामने रखा है.

फौजी ने लगाया था सिपाही पर गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार फौजी देवदर्शन ने आरोप लगाया था कि यूपी पुलिस के सिपाही सनी ने उसकी पत्नी जान्ह्वी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. आरोप सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और पुलिस विभाग में भी चर्चा का विषय बन गया.

पत्नी ने वीडियो जारी कर पति पर लगाए आरोप

मामले में नया मोड़ तब आया जब जान्ह्वी ने एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि उनकी कोर्ट मैरिज उनकी इच्छा के विरुद्ध कराई गई थी.उन्होंने अपने पति पर मानसिक प्रताड़ना और अत्यधिक पाबंदियां लगाने का आरोप लगाया.

जान्ह्वी ने वीडियो में कहा कि वह अपनी इच्छा से घर छोड़कर गई हैं.किसी के बहकावे में नहीं आईं और अब वापस नहीं लौटना चाहतीं.

पुलिस ने दर्ज किए महिला के बयान

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने महिला से संपर्क कर उसके बयान दर्ज किए. पुलिस के अनुसार महिला ने अपने बयान में कहा कि वह अपनी मर्जी से अलग रह रही हैं और इस मामले में सिपाही सनी की कोई भूमिका नहीं है.

जांच जारी, पुलिस ने की अपील

पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त सभी तथ्यों और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें.

Leave Your Comments