चित्रकूट: पानी की किल्लत से परेशान महिलाएं और बच्चे सिर पर बर्तन रखकर पहाड़ी ब्लॉक दफ्तर पहुंचे, प्रशासन से लगाई गुहार

Date: 2026-06-04
news-banner

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से पानी की गंभीर समस्या को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया है। यहां पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों की महिलाएं और बच्चे सिर पर खाली बाल्टी, डिब्बे और बर्तन रखकर ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए.

1780555302_Screenshot_2026-06-03_233418.png

Pahadi Block Office के गेट पर पहुंचकर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और पीने के पानी की तत्काल व्यवस्था की मांग की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि इलाके में लंबे समय से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है.

1780555315_Screenshot_2026-06-03_233437.png

ग्रामीणों ने बताया कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए उन्हें कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण मजबूर होकर लोग विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हुए.

Chitrakoot District में यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

1780555324_Screenshot_2026-06-03_233453.png

फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेने की बात कही है और समाधान का आश्वासन दिया है.

Leave Your Comments