1 जुलाई से कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ ₹183.50 सस्ता, घरेलू LPG उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत

Date: 2026-07-01
news-banner

नई दिल्ली: 1 जुलाई से गैस उपभोक्ताओं, खासकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए राहत भरी खबर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की बड़ी कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं.

हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है.यानी घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल गैस की कीमतों में राहत का इंतजार करना होगा.

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आई इस कमी से होटल.रेस्टोरेंट.ढाबा. कैटरिंग. मिठाई की दुकानें और अन्य छोटे-बड़े व्यवसायों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है.इससे उनके परिचालन खर्च में कमी आएगी.जिसका असर आने वाले समय में ग्राहकों को भी मिल सकता है.

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को करती हैं.अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों.डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और अन्य आर्थिक कारकों के आधार पर नई दरें तय की जाती हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह कटौती व्यवसायों के लिए राहत भरी है, लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहने से आम उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा.

उपभोक्ता अपने शहर के अनुसार नई एलपीजी दरों की जानकारी संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या गैस एजेंसी से प्राप्त कर सकते हैं.

Leave Your Comments