गाजियाबाद: गर्मी की छुट्टियों में छात्रों को मिलेगा अध्ययन का नया केंद्र

Date: 2026-05-23
news-banner

Ghaziabad में विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में Company Bagh Library को जल्द ही शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। नगर आयुक्त Vikramaditya Singh Malik ने लाइब्रेरी का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

1779519356_WhatsApp_Image_2026-05-23_at_11.11.39_AM_(1).jpeg

निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था, कंप्यूटर सुविधा, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, इंटरनेट सुविधा और पुस्तकों के रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने मौके पर प्रभारी नजारत डॉ. अनुज को निर्देश दिए कि दो सप्ताह के भीतर लाइब्रेरी को पूरी तरह से संचालन के लिए तैयार किया जाए.

1779519367_WhatsApp_Image_2026-05-23_at_11.11.38_AM.jpeg

नगर आयुक्त ने बताया कि स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों के दौरान जून माह में विद्यार्थियों की लाइब्रेरी में उपस्थिति बढ़ जाती है, इसलिए इसे उसी समय शुरू करने की योजना बनाई गई है। लाइब्रेरी को CSR सहयोग से हाईटेक बनाया गया है, जहां छात्र शांत वातावरण में अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे.

इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें अलग बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे भी अपने समय का सदुपयोग कर सकें.

अधिकारियों के अनुसार लाइब्रेरी के संचालन के लिए आवश्यक नियमावली तैयार की जा रही है, जिसके बाद इसे औपचारिक रूप से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। नगर निगम की यह पहल शिक्षा और सार्वजनिक सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Leave Your Comments