राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को घर-घर पहुंचाएगी कांग्रेस, 20 से 27 जून तक देशभर में प्रेस वार्ताएं

Date: 2026-06-19
news-banner

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को देशभर में जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की घोषणा की है। पार्टी के निर्देशानुसार 20 जून से 27 जून तक जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला स्तरीय प्रेस वार्ताओं और प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा.

कांग्रेस का कहना है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता के सामने रखा जाएगा। विशेष रूप से लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों. युवाओं के भविष्य. रोजगार और शिक्षा प्रणाली की चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी.

पार्टी नेताओं के अनुसार ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है। कांग्रेस का आरोप है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और इस मुद्दे पर सरकार को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए.

जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रेस वार्ताओं में स्थानीय कांग्रेस नेता, छात्र संगठन और पार्टी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रमों के दौरान राहुल गांधी की मूल प्रस्तुति के प्रमुख बिंदुओं को विस्तार से रखा जाएगा तथा शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावी और सामाजिक परिदृश्य को देखते हुए कांग्रेस युवाओं और छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर काम कर रही है. ऐसे में यह अभियान पार्टी के लिए राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस का यह अभियान युवाओं और छात्रों के बीच कितना प्रभाव छोड़ता है और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय बहस को किस दिशा में ले जाता है.

Leave Your Comments