अमरनाथ यात्रा में CRPF का सुरक्षा कवच: भगवती नगर बेस कैंप पर 24 घंटे मुस्तैद जवान

Date: 2026-06-17
news-banner

जम्मू। पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान जम्मू स्थित भगवती नगर बेस कैंप पर चौबीसों घंटे मुस्तैदी से डटे हुए हैं। यात्रा में शामिल होने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए यह बेस कैंप प्रमुख पड़ाव माना जाता है, जहां से आगे की यात्रा की तैयारियां की जाती हैं. 

6a324143437651781678403.png

CRPF के जवान न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं. बल्कि श्रद्धालुओं की सहायता. मार्गदर्शन और आपातकालीन परिस्थितियों में मदद के लिए भी लगातार सक्रिय हैं. बल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सके. 

अमरनाथ यात्रा देश की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका और जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है.

6a32414f4220c1781678415.png

भगवती नगर बेस कैंप पर सुरक्षा जांच.यात्री प्रबंधन. चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है.  CRPF और अन्य सुरक्षा एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य करते हुए यात्रा मार्ग और बेस कैंप की निगरानी कर रही हैं.

6a32415e658331781678430.png

अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के तहत आधुनिक सुरक्षा उपकरणों और प्रशिक्षित जवानों की तैनाती की गई है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके.

6a32416b918f81781678443.png

सुरक्षा, सेवा और समर्पण की भावना के साथ CRPF के जवान दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को विश्वास और सुरक्षा का एहसास मिल रहा है.

Leave Your Comments