
ग्राम दहरा में हुई हिंसा के प्रकरण को लेकर मंगलवार को एक सर्वदलीय और सामाजिक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी हापुड़ से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में Dr. Chaudhary Mujahid Hussain, Kishan Singh Tomar, Nishant Sisodiya, Haji Arif सहित कई सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे.
प्रतिनिधिमंडल में मोबीन प्रधान, आकिल पहलवान प्रधान देहरा, नेताजी हारून तथा साठा-चौरासी क्षेत्र के ठाकुर समाज के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। सभी ने प्रशासन के साथ बातचीत कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया.

बैठक के दौरान नेताओं और समाज के जिम्मेदार लोगों ने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा बढ़ाने, प्रेम और सौहार्द के साथ रहने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सामाजिक एकता और शांति ही क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है और सभी समुदायों को मिलकर इसे बनाए रखना चाहिए.
प्रतिनिधियों ने हिंसा की स्थिति को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन तथा पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। साथ ही उम्मीद जताई कि प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.