डासना में ईद-उल-अजहा को लेकर पीस मीटिंग सम्पन्न, सुबह 7:15 बजे होगी ईदगाह में नमाज़

Date: 2026-05-21
news-banner

गाजियाबाद। नगर पंचायत डासना क्षेत्र स्थित राजाजी नर्सिंग होम पर डॉक्टर सौलत पाशा के नेतृत्व में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर एक महत्वपूर्ण पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्रीय उलेमाओं, मस्जिदों के इमामों और सामाजिक लोगों ने भाग लिया। बैठक में डासना ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज़ का समय सुबह 7:15 बजे तय किया गया.

1779362141_21d40b9e-a8bf-4c30-8313-606f970ba6c1.jpg

मीटिंग में मौजूद उलेमाओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी इस्लामी तरीकों और प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुसार ही की जाए। विशेष रूप से लोगों को हिदायत दी गई कि कुर्बानी के दौरान फोटो, वीडियो या रील न बनाई जाए तथा किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी से बचा जाए। साथ ही प्रशासन का पूरा सहयोग करने और भाईचारे व प्रेम के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई.

1779362150_30ab09cc-11f8-43d9-beb0-75ab4a9f32df.jpg

उलेमाओं ने कहा कि कुर्बानी के जानवरों के अवशेष सार्वजनिक स्थानों पर न फेंके जाएं। नगर पंचायत द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही अवशेष डाले जाएं ताकि क्षेत्र में साफ-सफाई बनी रहे और किसी को असुविधा न हो.

1779362162_8d3eb3c4-dddc-40d5-8ea8-678402f7cf1a.jpg

बैठक में नगर पंचायत, बिजली विभाग और प्रशासन से भी मांग की गई कि ईद के दौरान पानी, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारु रखी जाए, क्योंकि त्योहार के अवसर पर इन सुविधाओं की आवश्यकता अधिक रहती है.
इस अवसर पर शहर इमाम मौलाना जब्बार, डॉक्टर सौलत पाशा, मुतवल्ली डासना ईदगाह कमेटी सहित क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमाम मौजूद रहे.

Leave Your Comments