डासना में सिंचाई विभाग के नाले पर अवैध कब्जे का आरोप, प्लाटिंग और पुल निर्माण की शिकायत पर जांच शुरू

Date: 2026-06-19
news-banner

गाजियाबाद के डासना क्षेत्र में सिंचाई विभाग के अधीन आने वाले नाले पर कथित अवैध कब्जे और प्लाटिंग का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। ग्राम कल्लूगढ़ी-कनौजा रोड स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे अंडरपास के समीप सरकारी नाले पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत अधिकारियों तक पहुंची है.

6a34f1fdc3d5b1781854717.jpeg

हेल्प एशियन फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप शर्मा ने जिलाधिकारी, सिंचाई विभाग और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) सहित संबंधित विभागों को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

6a34f1ffda4821781854719.jpeg

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ भू-माफियाओं द्वारा सिंचाई विभाग के नाले पर दो पुलनुमा संरचनाएं खड़ी कर दी गई हैं और आसपास की भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर भूखंडों की खरीद-फरोख्त की जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे जल निकासी व्यवस्था बाधित हो सकती है और भविष्य में क्षेत्र में जलभराव तथा पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका है.

6a34f207d10991781854727.jpeg

प्रदीप शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित विभाग समय रहते कार्रवाई नहीं करते हैं तो मामले को उच्च न्यायालय तक ले जाया जाएगा। उनका कहना है कि सरकारी भूमि और नालों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.

6a34f217b7efa1781854743.jpeg

वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है. विभाग का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और यदि जांच में किसी प्रकार का अतिक्रमण या अनधिकृत निर्माण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा.

फिलहाल क्षेत्र के लोगों की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है। स्थानीय नागरिक भी चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

6a34f220235541781854752.jpeg

Leave Your Comments