डासना नगर पंचायत में शपथ ग्रहण एवं लोकार्पण समारोह सम्पन्न, विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ

Date: 2026-04-14
news-banner

गाजियाबाद के डासना नगर पंचायत परिसर में 13 अप्रैल 2026 को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण एवं लोकार्पण समारोह गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में धौलाना के माननीय विधायक धर्मेश सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

1776183386_jlui.jpeg


समारोह के दौरान उपजिलाधिकारी सदर गाजियाबाद अरुण दीक्षित ने शासन द्वारा नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पंचायत डासना की चेयरमैन बागे जहां, अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नव नामित सभासदों ने जनहित और विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

1776183401_WhatsApp_Image_2026-04-14_at_9.35.55_PM.jpeg


मुख्य अतिथि विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पंचायतों की सशक्त भूमिका स्थानीय विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि डासना क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा और जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने नव नियुक्त सभासदों से अपेक्षा की कि वे ईमानदारी और समर्पण के साथ क्षेत्र की जनता की सेवा करें।

1776183412_WhatsApp_Image_2026-04-14_at_9.35.56_PM.jpeg


कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण एवं समस्त सभासद उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave Your Comments