Ghaziabad में पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन/मुख्यालय श्री धवल जायसवाल ने अपने कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना.
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, सुरक्षा संबंधी शिकायतों और अन्य प्रशासनिक समस्याओं को डीसीपी के समक्ष रखा। श्री धवल जायसवाल ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए.
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है
जनसुनवाई के बाद शिकायतकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा.