डीसीपी धवल जायसवाल ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की शिकायतें, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Date: 2026-06-27
news-banner

गाजियाबाद। पुलिस आयुक्तालय गाजियाबाद में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस उपायुक्त (नगर/ट्रांस हिंडन) श्री धवल जायसवाल ने अपने कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों से सीधे संवाद किया. जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि विवाद. पारिवारिक विवाद.साइबर अपराध.धोखाधड़ी.मारपीट और अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें डीसीपी के समक्ष प्रस्तुत कीं.

डीसीपी धवल जायसवाल ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण. निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता जनता को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराना है. किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाएगा तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित निगरानी की जाएगी.

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और प्रत्येक मामले में पारदर्शिता बनाए रखी जाए. गाजियाबाद पुलिस का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है. जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है.जिससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया अधिक तेज और प्रभावी हो रही है.

Leave Your Comments