जनसुनवाई में एक्शन मोड में डीसीपी धवल जायसवाल, फरियादियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Date: 2026-08-01
news-banner

गाजियाबाद। आमजन की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों से सीधे संवाद किया। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें पुलिस उपायुक्त के समक्ष रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

डीसीपी धवल जायसवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन मामलों में जांच आवश्यक है, उनकी निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उसकी समस्या का समाधान कानून के दायरे में रहकर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह की जनसुनवाई व्यवस्था का उद्देश्य आम नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और सुलभ पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है, जिससे लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो।

 

 

Leave Your Comments