डीसीपी ग्रामीण ने सुनी जनसमस्याएं, शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर

Date: 2026-05-16
news-banner

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट ग्रामीण क्षेत्र में जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त ग्रामीण श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी द्वारा अपने कार्यालय पर आए शिकायतकर्ताओं से मुलाकात की गई। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक जानकारी प्राप्त की.

1778915910_WhatsApp_Image_2026-05-16_at_12.25.14_PM.jpeg

 

जनसुनवाई के दौरान आए नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक समस्याओं, पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतें एवं अन्य स्थानीय मुद्दों को डीसीपी के समक्ष रखा। डीसीपी श्री तिवारी ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए.

 

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का निष्पक्ष एवं शीघ्र समाधान करना है, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक मामले में पारदर्शिता बनाए रखी जाए.

 

डीसीपी ग्रामीण ने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों का नियमित अनुश्रवण किया जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को न्याय समय पर मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्यवाही करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित करें.

1778915952_WhatsApp_Image_2026-05-16_at_12.25.14_PM_(1).jpeg

 

Leave Your Comments