गाजियाबाद। पुलिस आयुक्तालय गाजियाबाद के पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान शिकायत लेकर पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि विवाद.पारिवारिक मामलों.मारपीट. साइबर अपराध. धोखाधड़ी तथा अन्य शिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए.
डीसीपी ग्रामीण ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को मामलों का गुणवत्तापूर्ण. निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाएगा.
श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराना है.
गाजियाबाद पुलिस ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था. पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए लगातार जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर रही है.पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायतों के शीघ्र निस्तारण से जनता और पुलिस के बीच विश्वास और अधिक मजबूत होगा.