धौलाना विधानसभा के ग्राम देहरा में आज खेल और जोश का शानदार संगम देखने को मिला, जहां देहरा प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट की शुरुआत दोनों टीमों के बीच टॉस के साथ हुई, जिसमें दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

आज का मुकाबला रघु लायंस नाइट राइडर्स और देहरा मोला 11 के बीच खेला जा रहा है, जहां मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और बाहर दर्शकों की भीड़ इस आयोजन को खास बना रही है। इस मौके पर कमेटी के सदस्य – मुशाहिद अली, अब्दुल्ला, फुरकान, आरिफ, शाहरुख खान, नईम के साथ आफताब चौधरी, शहजाद चौधरी, डॉ. अजीत, जितेंद्र सिंह, साहिल खान, सलमान और तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में धौलाना विधानसभा 58 से 2027 के सपा से उम्मीदवार प्रत्याशी दिग्विजय सिसोदिया की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को फिट रखता है बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में खेल के विकास के लिए स्टेडियम और खेल मैदान बनाए जाएंगे और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “लोग वादे करते हैं, लेकिन मैं वादा नहीं, इरादा करता हूं… और उसे पूरा करके दिखाता हूं।” इस पर जनता ने जोरदार तालियों और “दिग्विजय सिसोदिया जिंदाबाद” के नारों के साथ उनका स्वागत किया।

देहरा का यह आयोजन साफ इशारा करता है कि अब खेल के साथ-साथ बदलाव की लहर भी तेज हो रही है और जनता की उम्मीदें नए नेतृत्व पर टिकी हैं।