दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पहली बारिश में धंसा! सड़क पर बने खतरनाक गड्ढों का VIDEO वायरल, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Date: 2026-07-03
news-banner

नई दिल्ली/उत्तर प्रदेश। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पहली ही बारिश के बाद एक्सप्रेसवे के एक हिस्से की सड़क धंस गई और वहां गहरे गड्ढे बन गए, जिससे वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

6a4751f8e1efb1783058936.png

वीडियो साझा करने वाले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का कहना है कि उनकी कार सड़क पर बने गड्ढे में फंस गई. इसके बाद उन्होंने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

बताया जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है और इसका उद्घाटन 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था.अब वायरल वीडियो के बाद एक्सप्रेसवे की निर्माण गुणवत्ता को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

6a475210970a01783058960.png

हालांकि.यह स्पष्ट करना जरूरी है कि वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.संबंधित एजेंसियों या अधिकारियों की ओर से अभी तक सड़क धंसने के कारणों या वीडियो की आधिकारिक पुष्टि संबंधी कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है.

यदि वीडियो वास्तविक घटना से संबंधित है, तो विशेषज्ञों का मानना है कि भारी बारिश, जल निकासी की समस्या या अन्य तकनीकी कारणों की जांच आवश्यक होगी. स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर पाएंगे.

Leave Your Comments