दिल्ली के साउथ इलाके लाडो सराय में उस समय दहशत फैल गई जब एक बिल्डर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। यह घटना साकेत थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां बदमाशों ने 8 से अधिक राउंड गोलियां चलाईं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में छिप गए। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस इस घटना को रंगदारी और गैंगवार के एंगल से देख रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है.
इस फायरिंग ने एक बार फिर दिल्ली में अपराध और गैंग गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.