जनसुनवाई में पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने सुनी शिकायतें, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Date: 2026-05-18
news-banner

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के अंतर्गत जनसमस्याओं के समाधान को लेकर लगातार जनसुनवाई की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त ग्रामीण श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी द्वारा अपने कार्यालय पर जनसुनवाई की गई, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे.

जनसुनवाई के दौरान आए नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, पुलिस कार्रवाई में देरी तथा स्थानीय स्तर पर उत्पन्न अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

1779089719_WhatsApp_Image_2026-05-18_at_12.41.05_PM.jpeg

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाए.

उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना है, ताकि लोग निडर होकर अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रख सकें.

जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Leave Your Comments