देवप्रयाग में बंजी जंपिंग के बाद युवक की मौत, एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Date: 2026-06-18
news-banner

देवप्रयाग। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवप्रयाग में एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बंजी जंपिंग करने आए 21 वर्षीय लक्ष्य रस्तोगी की जंप के कुछ समय बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार. लक्ष्य रस्तोगी अपने साथियों और परिजनों के साथ देवप्रयाग पहुंचे थे. उन्होंने बंजी जंपिंग गतिविधि में हिस्सा लिया और जंप पूरी करने के बाद कुछ देर बाद सीने और पेट में तेज दर्द की शिकायत की. उनकी हालत बिगड़ती देख परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को बचाने का प्रयास किया. लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

6a3397a3ce93d1781766051.png

इस घटना ने एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य जांच और मेडिकल प्रोटोकॉल को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि हाई-रिस्क एडवेंचर गतिविधियों में भाग लेने से पहले प्रतिभागियों की मेडिकल स्क्रीनिंग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता बेहद जरूरी है.

6a3397afae61c1781766063.png

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

6a3397cf127481781766095.png

Leave Your Comments